अखिलेश यादव का ऐलान, सरकार बनी तो हर साल महिलाओं को इतने हजार देंगे…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए बड़ा चुनावी वादा किया है।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उनकी सरकार बनती है, तो “नारी समृद्धि योजना” के तहत महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही समाजवादी पेंशन योजना को दोबारा शुरू करने का भी भरोसा दिया गया।

कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस पर राजनीतिक दबाव है।

यह भी पढ़े:- पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने वाले नेता बने

उनका कहना था कि “हथेली गरम, पुलिस नरम” जैसी स्थिति बन गई है, जिससे आम जनता की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना पर उठाए सवाल

ग्रीन कॉरिडोर को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। उनका कहना है कि लखनऊ में बन रही यह परियोजना मानकों के अनुरूप नहीं है और पैदल यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी की गई है।

उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना पर लगभग 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि कम लागत में बेहतर काम किया जा सकता था।

अपराध और प्रशासन पर आरोप

अखिलेश यादव ने गोरखपुर समेत कई जिलों में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में दबाव बनाकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है और एफआईआर से नाम हटाए जा रहे हैं।

फिल्मों के जरिए राजनीति का आरोप

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए फिल्मों का इस्तेमाल किया जा रहा है और विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

सपा अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कैबिनेट विस्तार पर तंज

संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर भी उन्होंने सरकार पर कटाक्ष किया। उनका कहना था कि यह कदम नाराज नेताओं को मनाने के लिए उठाया जा रहा है और बजट खत्म होने के बाद मंत्रालय बांटे जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान डिंपल यादव भी मौजूद रहीं और महिला सम्मान समारोह में कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles