होर्मुज के पास तनाव बढ़ा, ईरान का दावा—F-15 फाइटर जेट को बनाया निशाना, वीडियो सामने आया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उड़ रहे दुश्मन देश के F-15 फाइटर जेट को निशाना बनाया है।

ईरानी एयर डिफेंस के अनुसार, दक्षिणी तट के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद विमान को ट्रैक किया गया और फिर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल के जरिए उस पर हमला किया गया। हालांकि, इस हमले में जेट को कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक फाइटर जेट को निशाना बनाए जाने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

F-35 के बाद दूसरी बड़ी घटना

इससे पहले भी ईरान ने F-35 लाइटनिंग II को निशाना बनाने का दावा किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में जेट को नुकसान पहुंचा और उसे मिडिल ईस्ट स्थित एक सैन्य ठिकाने पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

F-35 एक अत्याधुनिक पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है, जिसे रडार से बचकर दुश्मन के क्षेत्र में गहराई तक ऑपरेशन करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है।

बढ़ते तनाव के बीच चेतावनी

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोला गया, तो अमेरिका उसके महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बना सकता है।

यह भी पढ़े:-

इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है और आने वाले दिनों में हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles