सर्वोदय/नई दिल्ली:- 7 अप्रैल को शेयर बाजार में 3,000 अंकों से अधिक की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर सिर्फ इक्विटी मार्केट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सर्राफा बाजार भी इसकी चपेट में आ गया। सोने और चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है।