अयोध्या: साकेतपुरी कॉलोनी में लगी भीषण आग, एक कार भी आग की चपेट में

सर्वोदय न्यूज़/अयोध्या:- अयोध्या की साकेतपुरी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत कॉलोनी के सामने स्थित खाली मैदान में हुई, जहां लंबे समय से कचरा जमा था।

कचरे में आग लगते ही पास में रखी प्लास्टिक की पानी की पाइपें उसकी चपेट में आ गईं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घना धुआं उठने लगा। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना स्थल के पास ही स्थित श्री पेट्रोल पंप के संचालक राकेश वर्मा ने बताया कि यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता तो भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से बड़ा हादसा होने से बच गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles