Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: 14 फरवरी 2026, शनिवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। वर्तमान गोचर के अनुसार गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में, मंगल मकर में विराजमान हैं। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल—
मेष राशि
आज यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत, प्रेम संबंध और कारोबार संतोषजनक रहेंगे। सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि
आज जोखिम लेने से बचें। किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा, व्यापार भी ठीक चलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भगवान विष्णु की उपासना लाभ देगी।
कर्क राशि
स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार के लिहाज से समय अनुकूल है। प्रेम विवाह के संकेत मिल सकते हैं। लाल रंग की वस्तु साथ रखना शुभ होगा।
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रेम जीवन भावुक रहेगा, लेकिन संतान और व्यापार पक्ष मजबूत रहेगा। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं, हालांकि घरेलू तनाव भी हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष सकारात्मक रहेगा। व्यापार में स्थिरता रहेगी। शनिदेव की आराधना शुभ फल देगी।
तुला राशि
आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का समय है। प्रेम, संतान और स्वास्थ्य तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। नीले रंग की वस्तु रखना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और करीबी लोगों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। फिलहाल निवेश करने से बचना समझदारी होगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। जरूरत की वस्तुएं सहज उपलब्ध होंगी। पीला रंग शुभ रहेगा।
मकर राशि
खर्चों में बढ़ोतरी से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन कार्यक्षमता बनी रहेगी। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति अनुकूल है। पीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के योग हैं और स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार में सफलता मिलेगी। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
मीन राशि
कारोबार में मजबूती आएगी। कानूनी मामलों में सफलता और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।
नोट: राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल भिन्न हो सकते हैं।



