चीन को सख्त संकेत: सीमा के करीब डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी ने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनका विमान चीन सीमा के नजदीक Dibrugarh में तैयार की गई आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) पर उतरा। यहां मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma और केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal ने उनका स्वागत किया।

मोरन बाइपास के पास विकसित इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी को सामरिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पूर्वोत्तर के किसी भी राज्य में यह अपनी तरह की पहली सुविधा है, जहां सेना और नागरिक दोनों तरह के विमान टेकऑफ और लैंडिंग कर सकेंगे।

चीन को रणनीतिक संदेश

प्रधानमंत्री का यह दौरा पिछले तीन महीनों में तीसरा असम दौरा है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इसे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मोरन बाइपास पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टरों ने हवाई प्रदर्शन किया। चीन सीमा के नजदीक इस सुविधा के शुरू होने को रणनीतिक दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा Indian Air Force के सहयोग से तैयार की गई है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा या सीमा पर तनाव की स्थिति में त्वरित सैन्य और राहत संचालन सुनिश्चित करना है। यहां 40 टन तक के लड़ाकू विमान और 74 टन तक के परिवहन विमान उतर और उड़ान भर सकेंगे।

अन्य राज्यों में भी हैं ऐसी सुविधाएं

पूर्वोत्तर में यह पहली ELF है। इससे पहले Agra-Lucknow Expressway और Purvanchal Expressway पर ऐसी सुविधाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा ओडिशा के Balasore और आंध्र प्रदेश के Nellore में भी इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप मौजूद है। हालांकि चीन सीमा के करीब होने के कारण डिब्रूगढ़ की सुविधा को अधिक सामरिक महत्व दिया जा रहा है।

3,000 करोड़ की परियोजनाओं का भी शुभारंभ

प्रधानमंत्री गुवाहाटी में 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बने Kumar Bhaskar Varma Setu का उद्घाटन करेंगे, जो Guwahati को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा। छह लेन वाला यह पुल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और विकास को नई गति देगा।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: जानें किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क

इसके अलावा प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से Indian Institute of Management Guwahati के अस्थायी परिसर और एआई-सक्षम ‘हाइपरस्केल डेटा सेंटर’ का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के अनुसार, आईआईएम-गुवाहाटी के शुरू होने से असम उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा।

प्रधानमंत्री इसी कार्यक्रम से गुवाहाटी के लिए 100 इलेक्ट्रिक वाहनों को भी रवाना करेंगे। यह दौरा जहां विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए अहम है, वहीं सामरिक दृष्टि से चीन को स्पष्ट संदेश देने वाला भी माना जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles