अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़ :- जय मां श्री ऊषा माता शिव मंदिर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सेठ सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने माता ऊषा की तस्वीर के साथ अयोध्या धाम का भ्रमण किया और भक्तों के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विधिवत दर्शन–पूजन संपन्न कराया।
गोपाल सेठ ने श्रद्धालुओं के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर,हनुमानगढ़ी,और कनक भवन में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
भव्य सरयू आरती में भी हुई सहभागिता
धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु राजा महाराज के नेतृत्व में आयोजित भव्य सरयू आरती में भी शामिल हुए। सरयू तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान अयोध्या पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी नजर आई।
गोपाल सेठ बोले—अयोध्या का स्वरूप अद्भुत
इस अवसर पर गोपाल सेठ ने कहा-“योगी–मोदी सरकार ने रामनगरी अयोध्या को अद्भुत रूप से संवारा है। यहां की आध्यात्मिक छटा मन को अत्यंत शांति और प्रसन्नता प्रदान करती है। श्री ऊषा माता के आशीर्वाद से हमें प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए हम प्रभु श्रीराम और वर्तमान सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”
सनातन धर्म के प्रचार में जुटा ट्रस्ट
प्रसिद्ध कथावाचक रवि तिवारी ने कहा कि— “जो भी प्रभु श्रीराम की शरण में आता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है। हम भक्तों को लगातार रामनगरी अयोध्या आने के लिए प्रेरित करते हैं। श्री ऊषा माता ट्रस्ट से जुड़े सभी लोग सनातन धर्म के प्रचार–प्रसार में निरंतर सक्रिय हैं।”
सरयू की महिमा का वर्णन
श्री ऊषा माता मंदिर के पुजारी रवि तिवारी ने रामायण की प्रसिद्ध चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा-“कोटि कल्प काशी बसे, मथुरा कल्प हजार। एक निमिष सरजू बसे, तुले न तुलसीदास॥”
यह भी पढ़े:- मुसलमानों को गाली देने से हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा,धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन समाज में
उन्होंने कहा कि सरयू नदी की महिमा अतुलनीय है और प्रत्येक सनातनी को इसके आध्यात्मिक महत्व से जुड़ना चाहिए।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
इस धार्मिक यात्रा में ट्रस्ट सहयोगी प्रवेश कपूर, कथा व्यास पूज्य रवि महाराज,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सनातन प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में “जय श्रीराम” और “जय मां ऊषा माता” के जयकारे लगाए।



