बस की टक्कर से महिला की मौत, जाम में 45 मिनट तक फंसे रहे अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लखनऊ से दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के घर शोक संवेदना व्यक्त करने घोसी जाते समय समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में जाम में फंस गए। रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने लखनऊ–बलिया हाइवे को अवरुद्ध कर दिया था। जाम के कारण अखिलेश यादव का काफिला करीब पौन घंटे तक वहीं अटका रहा।

घटना मंगलवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव निवासी 50 वर्षीय लालमुनी पत्नी जोगखन राम हरैया बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान आजमगढ़ से मऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर धरना देकर मार्ग जाम कर दिया।

यह भी पढ़े:- दारोगा की करतूत उजागर, सेक्स से मना करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका की

इसी बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर से घोसी जा रहे अखिलेश यादव का काफिला भी जाम में फंस गया। सूचना पाकर मुबारकपुर और मोहम्मदाबाद गोहना थाने की पुलिस, साथ ही एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी और सीओ सदर आस्था जायसवाल मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिस जब पूर्व मुख्यमंत्री के वाहनों को निकालने लगी, तो मृतका के परिजन उनकी गाड़ी के सामने आकर बैठ गए। इस पर अखिलेश यादव वाहन से उतरे, परिजनों से बातचीत की और उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव और घोसी सांसद राजीव राय को मृतका के घर जाकर अतिरिक्त एक लाख रुपये की मदद देने के निर्देश भी दिए।

करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद अखिलेश यादव का काफिला जाम से निकल सका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles