स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Asia Cup 2025: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि सैमसन जब टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, तभी वे सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं और भारत के लिए मैच जिता सकते हैं।
एशिया कप से पहले सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर संशय
हालांकि, टी20 एशिया कप 2025 के लिए संजू सैमसन को स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावनाएं बेहद कम दिखाई दे रही हैं। इसकी वजह यह है कि ओपनिंग स्लॉट पहले से ही शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों से भरा हुआ है।
रवि शास्त्री ने दिया खुला समर्थन
रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा:“संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। जब वे ऊपर बल्लेबाजी करते हैं तो अपनी पारी से अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं। उन्हें ओपन करने देना ही बेहतर होगा।”
शास्त्री का यह बयान भारतीय टीम मैनेजमेंट के उस फैसले पर सवाल उठाता है, जिसमें सैमसन को ओपनिंग से हटाया गया है।
दमदार फॉर्म के बावजूद नहीं मिल रहा मौका
संजू सैमसन ने हाल ही में केरला क्रिकेट लीग (KCL) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 5 पारियों में 368 रन बनाए, जिनमें से अधिकांश रन उन्होंने ओपनर के तौर पर बनाए थे। इसके अलावा, पिछले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 3 शतक भी जड़े हैं।
सिलेक्शन कमेटी का रुख क्या है?
टीम के चयन के समय बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि:”संजू सैमसन को सिर्फ तब ओपन कराया गया था जब शुभमन गिल उपलब्ध नहीं थे। अब जबकि गिल वापस हैं और टीम के उपकप्तान भी हैं, वे अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे।”
इससे साफ संकेत मिलता है कि सैमसन को फिनिशर या मिडिल ऑर्डर में आजमाया जाएगा, जहां उनका रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा है।



