Friday, May 15, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कटिहार: सांसद तारिक अनवर कीचड़-पानी देख युवक के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, बाढ़ का लिया जायजा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- – कटिहार लोकसभा सीट से सांसद तारिक अनवर ने रविवार को बरारी और मनिहारी विधानसभा क्षेत्रों के बाढ़ग्रस्त और कटाव प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धुरियाही पंचायत के कई गांवों में बाढ़ और गंगा नदी के तेज कटाव से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

नाव और ट्रैक्टर से पहुंचे ग्रामीणों के बीच

सांसद तारिक अनवर अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नाव और ट्रैक्टर की मदद से प्रभावित इलाकों तक पहुंचे। उन्होंने शिवनगर और सोनाखाल गांवों का निरीक्षण किया, जहां गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद कटाव की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

कीचड़ भरे रास्ते में युवक के कंधे पर चढ़े सांसद, वीडियो वायरल

निरीक्षण के दौरान जब सांसद एक कटाव स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तब रास्ता अत्यधिक कीचड़ और पानी से भरा हुआ था। ऐसे में एक स्थानीय युवक के आग्रह पर सांसद उसके कंधे पर चढ़कर कटाव स्थल तक पहुंचे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांसद को कंधे पर बैठकर कीचड़ और पानी से भरे रास्ते से गुजरते देखा जा सकता है।

देखे विडियो..

सांसद ने दी सफाई: “स्थानीय लोगों के आग्रह को टाल नहीं सका”

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद तारिक अनवर ने कहा:“कटाव क्षेत्र का निरीक्षण करना जरूरी था। रास्ते में कीचड़ और पानी था। स्थानीय लोगों ने खुद कहा कि वे मुझे कंधे पर ले जाएंगे। मैंने उनकी भावना का सम्मान किया और उनके अनुरोध को ठुकराना उचित नहीं समझा।”

उन्होंने आगे कहा कि धुरियाही पंचायत में पहले भी कटाव हो चुका है और इस बार स्थिति और गंभीर है क्योंकि बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह से नहीं निकला है, जिससे कटाव की रफ्तार और तेज हो गई है।

वीडियो बना चर्चा का विषय

सांसद तारिक अनवर का यह वीडियो जहां कुछ लोगों द्वारा जमीनी नेता के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि सांसद को कंधे पर बैठाकर ले जाया जा रहा है, साथ ही अन्य लोग उन्हें संतुलन बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles