Aaj ka Rashifal 08 Sep 2025: मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की सलाह, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 08 Sep 2025:ग्रहों की चाल: आज गुरु मिथुन में, शुक्र कर्क में, सूर्य-बुध-केतु सिंह में, मंगल कन्या में, चंद्रमा-राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण तो कुछ के लिए शुभ संकेत लेकर आई है।

मेष (Aries):

आज आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा से कष्ट संभव है। प्रेम व संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

वृषभ (Taurus):

व्यापार में अस्थिरता रह सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में नहीं रहेगा। खुद और पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति से जुड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

 मिथुन (Gemini):

आज मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। अपमान की आशंका है, अतः सोच-समझकर बोलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम व संतान पक्ष अच्छा है। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

कर्क (Cancer):

दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालांकि प्रेम और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

 सिंह (Leo):

स्वास्थ्य संबंधी समस्या जीवनसाथी को हो सकती है। नौकरी में दबाव बढ़ सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या (Virgo):

शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, लेकिन मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। प्रेम व व्यापार अनुकूल हैं। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला (Libra):

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को फिलहाल टाल दें। मानसिक तनाव रह सकता है। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

 वृश्चिक (Scorpio):

घर में तनाव बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील मुश्किल में पड़ सकती है। मां के स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius):

नाक, कान और गले की समस्या हो सकती है। व्यापार में नकारात्मकता का प्रभाव दिख सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक रहेंगे। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn):

आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मुख रोग हो सकते हैं। प्रेम और व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी। उपाय: मां काली की आराधना करें।

कुंभ (Aquarius):

मानसिक बेचैनी और थकान हावी रह सकती है। हालांकि संतान और प्रेम का साथ मिलेगा। मन को शांत रखने के प्रयास करें। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

मीन (Pisces):

सिर दर्द, आंखों में तकलीफ या अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। मानसिक अशांति बनी रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा, प्रेम-संतान पक्ष मध्यम। उपाय: काली वस्तु का दान करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles