Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- देश का अगला उपराष्ट्रपति 9 सितंबर को चुना जाएगा। चुनाव आयोग ने इस संबंध में शुक्रवार को चुनावी कार्यक्रम (इलेक्शन शेड्यूल) जारी कर दिया है। मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हो गया था।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 7 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 22 अगस्त को स्क्रूटनी की जाएगी और 25 अगस्त तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रखी गई है।

यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहे तो 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा और उसी दिन शाम को वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का पूरा शेड्यूल:

क्र. प्रक्रिया तारीख
1 अधिसूचना जारी 7 अगस्त 2025
2 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025
3 नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त 2025
4 नाम वापसी की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025
5 मतदान (यदि आवश्यक) 9 सितंबर 2025
6 मतगणना एवं परिणाम घोषणा 9 सितंबर 2025 (शाम)

धनखड़ के इस्तीफे पर उठ रहे सवाल

जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अब भी उनके इस्तीफे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दलों ने इस पर संदेह जताया है कि कहीं यह सरकार के साथ मतभेदों का नतीजा तो नहीं। धनखड़ ने किसानों के मुद्दे और विपक्ष के साथ तीखे संवाद के कारण पहले भी सुर्खियां बटोरी थीं।

हालांकि अब तक न तो सरकार और न ही धनखड़ की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles