आज का राशिफल 4 अगस्त 2026: शनि-चंद्रमा के विष योग से इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ, 4 राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाली है। मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति से विष योग का निर्माण हो रहा है। वहीं बुध और मंगल मिथुन राशि में स्थित हैं। सूर्य और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, जबकि केतु सिंह, शुक्र कन्या और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा रेवती नक्षत्र में हैं, जिसे बुध का नक्षत्र माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह नक्षत्र बुद्धिमत्ता, ज्ञान और कार्यक्षमता को बढ़ाने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में दूरी महसूस हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी संभव है। धैर्य के साथ काम लें। भगवान गणेश की आराधना करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। नए आय स्रोत मिल सकते हैं और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है। हरी वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में मजबूती आएगी और कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मां काली की पूजा लाभकारी मानी जाएगी।

कर्क राशि

आज भाग्य का सहयोग अपेक्षाकृत कम रहेगा, इसलिए मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों और व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। प्रेम जीवन में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा। नीले रंग की वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार और करियर में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हरी वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।

तुला राशि

विरोधी पक्ष कमजोर पड़ेगा और आपके पक्ष में परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। भगवान गणेश की पूजा शुभ फल दे सकती है।

वृश्चिक राशि

संतान के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचने की कोशिश करें। आज कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नए कार्यों की शुरुआत फिलहाल टालना उचित रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।

धनु राशि

घरेलू मामलों में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान भी निकल आएगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। नए काम की शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक और प्रेम संबंध बेहतर होंगे। व्यापारिक लाभ के अच्छे योग हैं। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आमदनी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि आज निवेश करने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी में संयम बनाए रखें। व्यापार और पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

मानसिक बेचैनी और तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles