Tuesday, August 4, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: डॉ. आरएमएलआईएमएस में हुआ शुभारंभ, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (डॉ. आरएमएलआईएमएस) के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का शुभारंभ मंगलवार को शैक्षणिक भवन के लेक्चर थिएटर-5 में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ नियोनेटल नर्सेस और संस्थान के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से किया गया।

इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और सशक्त बनाएं” रखी गई है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।

उद्घाटन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह, अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवकुमार मुदगल तथा उप-प्राचार्य प्रो. निपिन कलाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने नवजात शिशु को जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने, पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्तनपान न केवल शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

इस अवसर पर सप्ताहभर आयोजित होने वाले विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई। 4 अगस्त को प्रतियोगिता, 5 अगस्त को जिंगल प्रतियोगिता, 6 अगस्त को आरपीजी अस्पताल में स्तनपान विषय पर रोल प्ले तथा 7 अगस्त को विशेषज्ञ व्याख्यान और समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती लीना प्रविल जॉन ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. निपिन कलाल ने प्रस्तुत किया।

चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों, नर्सिंग विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles