20 अप्रैल 2026 का दिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण काफी शुभ संकेत दे रहा है। सूर्य मेष राशि में उच्च के होकर स्थित हैं, जिससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं, शुक्र अपनी ही राशि में चंद्रमा के साथ विराजमान हैं और चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होने से यह योग बेहद शुभ माना जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से प्रेम, दाम्पत्य और भौतिक सुख-सुविधाओं पर पड़ेगा।
गुरु मिथुन राशि में शुभ स्थिति में हैं, जबकि राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। हालांकि बुध, मंगल और शनि का मीन राशि में संयोग थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बाकी ग्रहों की मजबूत स्थिति के कारण कुल मिलाकर दिन लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल:
मेष राशि
ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी और आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे। धन आगमन के योग हैं और करियर में प्रगति मिलेगी। परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी पक्ष मजबूत रहेंगे।
वृषभ राशि
आपका आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आवश्यक संसाधन आसानी से मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अच्छे रहेंगे।
मिथुन राशि
खर्चों में बढ़ोतरी से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। प्रेम और संतान से दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन व्यापारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
कर्क राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। यात्रा से फायदा होगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
सिंह राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यापार में उन्नति होगी।
कन्या राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और यात्रा लाभकारी साबित होगी। जीवन में संतुलन और खुशी बनी रहेगी।
तुला राशि
थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट या विवाद की संभावना हो सकती है। हालांकि प्रेम और व्यापार में स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह के योग बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में भी अच्छे अवसर मिलेंगे।
धनु राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रिश्तों में थोड़ी अनबन हो सकती है। है। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ी सी कहासुनी या थोड़ा ऑकवर्ड सिचुएशन (अजीब स्थिति) हो सकती है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा नहीं है। व्यापार अच्छा है, स्वास्थ्य मध्यम है।
मकर राशि
विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल है। प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
कुंभ राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा रहेगा।
मीन राशि
आपके प्रयास सफल होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।



