सनातन धर्म में भगवान शिव को सबसे सरल और शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माना जाता है। भक्तों की सच्ची श्रद्धा और प्रेम से महादेव तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन प्रश्न यह है कि शिव शंकर को प्रसन्न करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
महादेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
- ॐ नमः शिवाय का जाप करें:
रोज़ कम से कम 108 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करने से शिव कृपा सहज रूप से मिलती है। - सच्चे मन से जलाभिषेक करें:
रोज़ सुबह शिवलिंग पर गंगाजल, दूध या शुद्ध जल चढ़ाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत होता है। - सादा जीवन, उच्च विचार रखें:
शिवजी खुद गुफा में रहने वाले योगी हैं। उन्हें वही व्यक्ति प्रिय है जो सादगी अपनाता है, झूठ और छल से दूर रहता है। - रुद्राष्टक का पाठ करें:
रामचरितमानस में वर्णित रुद्राष्टक स्तोत्र को प्रेमानंद जी महाराज ने अत्यंत प्रभावी बताया। इसका पाठ मानसिक शुद्धि देता है। - सोमवार का व्रत रखें:
सोमवार शिवजी का प्रिय दिन है। उपवास, शिव पूजन और ध्यान से महादेव प्रसन्न होते हैं। - गौसेवा और दीन-दुखियों की सेवा करें:
शिव को प्राणी मात्र से प्रेम है। किसी भूखे को भोजन कराना या बीमार की सेवा करना शिवभक्ति का ही रूप है।



