Kitchen Weight Loss Tips for Housewives: अगर आप जिम नहीं जा पा रहीं, वॉक के लिए समय नहीं है, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। खासकर महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है कि वे अपने घर के किचन में ही रहते हुए वजन घटा सकती हैं। जी हां, आप खाना बनाते-बनाते भी फिट रह सकती हैं। जानिए वो 5 आसान टिप्स जो किचन को आपका वर्कआउट ज़ोन बना सकते हैं।
1. सब्जियां काटें योग मुद्रा में बैठकर
अगली बार जब आप सब्जियां काटें, तो खड़े होकर न काटें। इसकी जगह सुखासन या पद्मासन में बैठकर सब्जियां काटें।
- यह पोश्चर सुधारता है
- माइंडफुलनेस को बढ़ाता है
- मेंटल व फिजिकल हेल्थ दोनों को बेहतर करता है
Pro Tip: दिन में 15-20 मिनट इस मुद्रा में बिताने से बॉडी बैलेंस सुधरता है।
2. सब्जी पक रही हो, तब करें हल्की एक्सरसाइज
जब कुकर की सीटी का इंतजार कर रही हों या सब्जी धीमी आंच पर पक रही हो, तो यूं ही खड़े रहने की बजाय करें ये:
- हल्की जॉगिंग या ऑन-द-स्पॉट वॉक
- पंजों पर उठकर स्ट्रेचिंग (15-20 बार)
- 10-15 बार स्क्वाट्स
यह छोटा-सा गैप आपको एक्टिव बनाए रखता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है।
3. म्यूजिक के साथ बनाएं कुकिंग को एनर्जेटिक
कुकिंग के दौरान अपना फेवरेट म्यूजिक लगाएं और हल्के मूव्स में झूमते हुए काम करें।
- मूवमेंट बढ़ेगा
- मूड फ्रेश रहेगा
- तनाव घटेगा
यह ‘म्यूजिक थेरेपी’ + ‘वर्कआउट’ का कॉम्बो है।
4. छोटे-छोटे ब्रेक में करें स्ट्रेचिंग
रसोई में कुछ सेकंड्स का ब्रेक भी स्ट्रेचिंग के लिए काफी होता है:
- कंधे ऊपर उठाएं
- गर्दन घुमाएं
- कमर को स्ट्रेच करें
- हाथों और पैरों को मोड़ें
यह ना केवल कैलोरी बर्न करता है बल्कि बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी भी बनाए रखता है।
5. नीचे बैठकर उठाएं सामान, ना कि झुककर
रसोई में जब कोई चीज नीचे से उठानी हो, तो झुकने की बजाय उकड़ू बैठें (Squat Position)
-
- इससे लोअर बॉडी का वर्कआउट होता है
- थाइज, हिप्स और बैक स्ट्रॉन्ग बनती है
- बैक पेन से राहत मिलती है
इस सिंपल आदत से आपका रोज़ का कैलोरी बर्न बढ़ जाएगा।
वेट लॉस के लिए जिम जाना ज़रूरी नहीं, बस जरूरी है थोड़ा स्मार्ट होना और एक्टिव रहना। किचन में बिताया हर मिनट अगर आप इन 5 सिंपल टिप्स के साथ बिताएं, तो आपका फिटनेस गोल कहीं दूर नहीं।



