न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मेरठ में वोटर लिस्ट के पुनः निरीक्षण (SIR) के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि राकेश नाम के व्यक्ति के नाम पर 36 वोट, जबकि गोपाल नाम के व्यक्ति के नाम पर 33 वोट दर्ज पाए गए।
यह खुलासा चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
यह भी पढ़े :- चुनाव में कैश बांटना वेलफेयर नहीं: भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान
सूत्रों के अनुसार, सिर्फ मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि मतदाता सूची में फर्जी या डुप्लीकेट वोट बड़ी संख्या में दर्ज हो सकते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी (DM) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SDM को विस्तृत जांच का आदेश दे दिया है। यह पूरा मामला मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां मतदाता सूची में बड़े स्तर पर अनियमितता के संकेत मिल रहे हैं।



