CM योगी का कड़ा संदेश: कफ सिरप मामले में अवैध कारोबार पर बुलडोजर कार्रवाई का ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में कफ सिरप विवाद को लेकर हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय आने पर अवैध कारोबारियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी।

सपा के विधायक कफ सिरप से होने वाली मौतों और अवैध व्यापार को लेकर सवाल उठा रहे थे। इस पर CM योगी ने कहा कि पहले पूरी जानकारी लेकर सवाल उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोडीन कफ सिरप से प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है और जिन मामले सामने आए हैं, वे तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों के हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2016 में सबसे बड़े होलसेलर को सपा सरकार ने लाइसेंस दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोडीन कफ सिरप का निर्माण नहीं होता, केवल स्टॉकिस्ट हैं। नकली और नशीली दवाओं के कारोबार को रोकने के लिए सरकार समय-समय पर छापेमारी और कार्रवाई करती रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरकार ने हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई जीतकर उन्हें रोकने का रास्ता साफ किया है। अब NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़े:- पीएम मोदी की ओर से अजमेर दरगाह के लिए चादर भेजने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

योगी ने कहा कि जांच में कई मामलों में सपा से जुड़े नेताओं या उनके समर्थकों का नाम सामने आया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ ट्रांजेक्शन लोहिया वाहिनी नेता के खाते से हुई थी और एसटीएफ मामले की छानबीन कर रही है।

सीएम ने साफ किया कि सरकार नकली दवा माफियाओं और अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब बुलडोजर कार्रवाई होगी, तब चिल्लाने की जरूरत नहीं। योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि जनता की जान से खिलवाड़ करने वालों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles