यूपी में भाजपा नेता करोड़ों रुपये के नोटों के बंडल के साथ वीडियो में वायरल

महराजगंज/सर्वोदय न्यूज़:- यूपी के महराजगंज जिले में एक भाजपा नेता का करोड़ों रुपये के नोटों के बंडल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैल गई है। भाजपा नेता का कहना है कि यह वीडियो झूठे आरोप और धोखाधड़ी का परिणाम है।

मामला: तंत्र-मंत्र और प्रॉपर्टी डीलिंग का झांसा

भाजपा नेता ने बताया कि वाराणसी का रहने वाला मुख्य आरोपी और उसके साथी तंत्र-मंत्र और जमीन संबंधी कारोबार का झांसा देकर उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़े:-

भाजपा नेता सहित चार लोग जालसाज़ों के झांसे में आकर 1.43 करोड़ रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसमें किसी ने अपनी स्कार्पियो और मकान तक बेचना पड़ा।

नोटों के बंडल का वीडियो

जालसाज़ों ने भाजपा नेता के साथ नोटों के बंडल का वीडियो बना लिया। नेता का कहना है कि वह नोटों को छू नहीं पाए क्योंकि आरोपियों ने कहा कि यह पैसा तंत्र-मंत्र से सुरक्षित रखा गया है। भाजपा नेता का दावा है कि यह सब धोखाधड़ी है और वीडियो को वायरल कर उन्हें बदनाम किया गया।

पुलिस जांच

भाजपा नेता ने कोतवाली पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पूरी जांच की जाएगी।

नोट:यह न्यूज़ गूगल पर अन्य समाचार न्यूज़ पोर्टलो स्थापित न्यूज़ न्यूज़ के आधार पर है, वायरल वीडियो की सत्यता की   पुष्टि ससंस्थान द्वारा नहीं की जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles