Monday, May 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2026: टीम से बाहर हुए शुभमन गिल, रोबिन उथप्पा बोले- भारतीय क्रिकेट अजीब दौर से गुजर रहा

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा रहे शुभमन गिल और जितेश शर्मा को इस बार विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है। चयनकर्ताओं के इस फैसले ने कई पूर्व खिलाड़ियों को हैरान कर दिया है, जिनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा भी शामिल हैं।

शुभमन गिल का चयन लगभग तय माना जा रहा था, खासकर इसलिए क्योंकि उन्हें हाल ही में भारतीय टी20 टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को आधार बनाकर चयन समिति ने उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया।

गिल के आंकड़े और हालिया प्रदर्शन

पिछले 15 टी20 मैचों में शुभमन गिल ने 24.25 की औसत से 291 रन बनाए, जबकि उनका स्ट्राइक रेट करीब 137 रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में तीन मुकाबलों में वे केवल 32 रन ही बना सके थे। सीरीज के आखिरी मैच में वे चोट के कारण नहीं खेल पाए।

यह भी पढ़े:- मदरसा शिक्षकों के वेतन से जुड़ा विवादित विधेयक वापस, अब नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

चयनकर्ताओं ने बैकअप ओपनर के तौर पर ईशान किशन को चुना है, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा की जगह फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

रोबिन उथप्पा ने जताई निराशा

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रोबिन उथप्पा ने चयन को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट इस समय असमंजस के दौर से गुजर रहा है।

उथप्पा ने कहा,“भारतीय क्रिकेट इस वक्त एक अजीब स्थिति में है। टीम बहुत मजबूत है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन कुछ फैसले दिल तोड़ने वाले होते हैं। शुभमन और जितेश जैसे खिलाड़ियों के लिए यह आसान नहीं होता।”

“गिल टीम में होने चाहिए थे”

उथप्पा ने आगे कहा कि शुभमन गिल मौजूदा समय में टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं, ऐसे में उनका बाहर होना चौंकाने वाला है।
उन्होंने कहा,“सबसे खराब स्थिति में उनसे उपकप्तानी छीनी जा सकती थी, लेकिन उन्हें टीम में जरूर होना चाहिए था। भले ही प्लेइंग इलेवन में नहीं, लेकिन तीसरे ओपनर के तौर पर उनका चयन बनता था। जितेश ने भी अपने मौकों का सही इस्तेमाल किया है, उसने कोई गलती नहीं की।”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम चयन के बाद यह साफ है कि चयन समिति ने अनुभव से ज्यादा फॉर्म और भूमिका आधारित चयन को तरजीह दी है। हालांकि, शुभमन गिल जैसे बड़े नाम का बाहर होना आने वाले समय में चर्चा का विषय बना रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles