Friday, April 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दम है तो गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं, Smriti Irani का Akhilesh Yadav पर पलटवार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- महिला आरक्षण को लेकर जारी सियासी बहस के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री Smriti Irani ने समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav पर तीखा हमला बोला है। वाराणसी में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के बयान पर जवाब देते हुए उन्हें खुली चुनौती दे दी।

गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती

ईरानी ने कहा कि विरासत की राजनीति करना आसान होता है। अगर अखिलेश यादव में दम है तो वे अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर गोरखपुर से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने खुद एक कामकाजी महिला के तौर पर दूसरे के गढ़ में चुनाव जीतकर अपनी क्षमता साबित की है।

‘सास-बहू’ वाले तंज पर जवाब

स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव के ‘सास-बहू’ वाले तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि कामकाजी महिलाओं पर टिप्पणी करना आसान है, खासकर उनके लिए जिन्होंने कभी नौकरी नहीं की। उन्होंने कहा कि संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियां।

महिला आरक्षण पर क्या कहा?

ईरानी ने स्पष्ट किया कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल पहले परिसीमन और जनगणना की मांग करते थे, अब वही अलग रुख अपना रहे हैं।

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

दरअसल, संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान Akhilesh Yadav ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह विधेयक ‘नारी को नारा बनाने’ की कोशिश है। उन्होंने बिना नाम लिए स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा था कि “सास-बहू वाली तो हार गई हैं आपकी।”

अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन चक्रीय प्रणाली (रोटेशन) का विरोध करती है, क्योंकि इससे क्षेत्रीय जुड़ाव प्रभावित हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles