न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त नया विवाद खड़ा हो गया जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह ने AIMIM नेता शौकत अली को लेकर भड़काऊ बयान दे दिया।
उन्होंने कहा:”जो भी AIMIM नेता शौकत अली की जुबान काटकर लाएगा, उसे ₹11 लाख इनाम दिया जाएगा।” यह बयान उस समय आया जब शौकत अली ने कथित तौर पर महाराजा सुहेलदेव को ‘लुटेरा’ कह दिया। शिवेंद्र सिंह ने इसे “मुगलिया सोच” का प्रतीक बताया।
बहराइच जिले के तिकोनी बाग इलाके में आयोजित AIMIM के कार्यक्रम में शौकत अली ने यह कथित बयान दिया था।
इस पर तिलक राम मिश्रा नामक व्यक्ति ने देहात कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। इसमें AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और जिलाध्यक्ष फिरोज बागवान पर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप हैं।
सुभासपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन:
शौकत अली के विवादित बयान के खिलाफ सुभासपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बलिया में बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के अलावा रसड़ा में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मीरनगंज से शौकत अली के पुतले का साथ बाइक जुलूस निकाला गया। बयान के विरोध में नारेबाजी करते हुए कस्बा में भ्रमण कर चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर पुतला फूंका।



