Bigg Boss 19: अकेले पड़ते ही बसीर अली ने खेला मास्टर स्ट्रोक, वोट पाने के लिए चली चाल

मनोरंजन/सर्वोदय न्यूज़:- टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘Bigg Boss 19’ में इस समय हर दिन समीकरण बदल रहे हैं। शो में सुबह जो दोस्त होते हैं, वही शाम तक दुश्मन बन जाते हैं। मजबूरी में कंटेस्टेंट्स अपने विरोधियों को भी दोस्त बना लेते हैं। अब ऐसा ही कुछ बसीर अली के साथ हो रहा है।

अमाल और जीशान से टूटा रिश्ता

बसीर अली का गेम पिछले कुछ दिनों से फीका पड़ा हुआ था। कैप्टेंसी खत्म होने के बाद वो सुस्त दिखाई दे रहे थे। घर में उनका सबसे मजबूत कनेक्शन अमाल मलिक और जीशान कादरी के साथ था, लेकिन शहबाज बदेशा के आने के बाद ये दोस्ती भी टूट गई।
नॉमिनेशन टास्क ने इस बात पर मुहर लगा दी। बसीर को बचाने के लिए किसी ने भी वोट नहीं दिया। जीशान ने तान्या और शहबाज को बचाया, जबकि अमाल ने नीलम और जीशान को। ऐसे में बसीर पूरी तरह अकेले पड़ गए।

अकेलेपन से उभरे बसीर ने बदला गेम

अकेले पड़ने के बाद बसीर अली काफी मायूस नजर आए। लेकिन फिर उन्होंने गेम बदलने का मास्टर स्ट्रोक खेला। उन्होंने वही कदम उठाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

नेहल चुडासमा से फिर दोस्ती की कोशिश

बसीर और नेहल चुडासमा के बीच हाल ही में जमकर लड़ाई हुई थी। वीकेंड का वार पर बसीर ने नेहल को सबके सामने अपमानित भी किया था। इसके बाद नेहल ने फरहाना भट्ट का साथ पकड़ लिया था। लेकिन अब वोट बटोरने के लिए बसीर फिर से नेहल के पास पहुंचे और दोस्ती का हाथ बढ़ाया।

बसीर ने नेहल से कहा कि उनकी लड़ाई का फायदा बाकी कंटेस्टेंट उठा रहे हैं। इससे साफ हो गया कि बसीर फिर से वोट और सपोर्ट हासिल करने के लिए नेहल से नजदीकियां बढ़ाना चाहते हैं।

मास्टर स्ट्रोक या मजबूरी?

अगर बसीर नेहल के साथ हाथ मिलाते हैं, तो उन्हें फरहाना का सपोर्ट भी मिल सकता है। अमाल और जीशान पर भरोसा टूटने के बाद बसीर का नया प्लान यही है कि वो नेहल के साथ आकर फिर से गेम में अपनी पकड़ मजबूत करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles