दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार,कौन है डी कंपनी के ड्रग साम्राज्य का सलीम डोला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत की एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला को भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि उसे मंगलवार सुबह दिल्ली के एक तकनीकी एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान के जरिए लाया गया। फिलहाल राजधानी में इंटेलिजेंस एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। आगे की कार्रवाई के लिए उसे मुंबई पुलिस को सौंपा जाएगा।

तुर्की में हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, सलीम डोला लंबे समय से तुर्की में छिपकर रह रहा था और उसने अपनी पहचान भी बदल ली थी। हाल ही में तुर्की की इंटेलिजेंस एजेंसी और इस्तांबुल पुलिस की नारकोटिक्स यूनिट ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर उसे गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दी गई, जिसमें उसके ठिकाने को घेरकर छापा मारा गया।

ड्रग नेटवर्क का बड़ा सरगना

सलीम डोला को डी-कंपनी के ड्रग नेटवर्क का अहम चेहरा माना जाता है। उसका नेटवर्क भारत के अलावा खाड़ी देशों और यूरोप तक फैला हुआ बताया जाता है। भारत में उसके खिलाफ नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था।

एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि

सलीम डोला की गिरफ्तारी और भारत लाया जाना भारतीय जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ के दौरान अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles