सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी मंगेतर ?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन ने एक निजी समारोह में मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। हालांकि, अब तक तेंदुलकर और घई परिवार की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक का संबंध एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से है। उनके दादा रवि घई होटल और फूड इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स और प्रसिद्ध आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी का संचालन करता है। सानिया को अक्सर मुंबई के हाई प्रोफाइल इवेंट्स में देखा गया है।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत 2020-21 सीजन में मुंबई टीम के साथ की थी और हरियाणा के खिलाफ टी20 मुकाबले में डेब्यू किया था। जूनियर स्तर पर वे मुंबई और भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे हैं। बाद में वे 2022-23 के सीजन में गोवा चले गए, जहां उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया। अर्जुन आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी रह चुके हैं।

प्राइवेट सेरेमनी में हुई सगाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और सानिया की सगाई एक निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन खबर के सामने आते ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles