रेल यात्रियों एवं RRB Group D परीक्षा के लिए चलेगी मऊ-बरेली स्पेशल ट्रेन, 16 फेरों में मिलेगा सफर का लाभ

वाराणसी/सर्वोदय न्यूज़: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की लेवल-1 (ग्रुप-डी) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने मऊ-बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन कुल 16 फेरों में संचालित होगी, जिससे परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों और अन्य यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05185 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 और 24 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

यह ट्रेन मऊ स्टेशन से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, बादशाह नगर, डालीगंज, सीतापुर, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर और बरेली सिटी होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे बरेली पहुंचेगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 05186 बरेली-मऊ अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

यह ट्रेन बरेली से दोपहर 3:25 बजे प्रस्थान कर उन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी।

16 अनारक्षित कोच की सुविधा

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 14 सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के अनारक्षित कोच और 2 एसएलआर (SLR) कोच लगाए जाएंगे। यानी ट्रेन में कुल 16 अनारक्षित कोच उपलब्ध रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी और यात्री यात्रा का लाभ उठा सकें।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

पूर्वोत्तर रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों से इस परीक्षा विशेष ट्रेन का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। साथ ही यात्रियों से यात्रा के दौरान रेलवे के सभी नियमों का पालन करने और वैध टिकट के साथ ही सफर करने का अनुरोध किया गया है।

रेलवे का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और आम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए ऐसे विशेष ट्रेनों का संचालन लगातार किया जा रहा है।

उक्त जानकारी हिमांशु राव मुख्य प्रचार निरीक्षक वाराणसी द्वारा दी गई |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles