Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, भाजपा बोली- सेना से नफरत करते हैं राहुल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार के बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला है। सेना को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी “भारतीय सेना से नफरत करते हैं” और वे देश की सुरक्षा पर राजनीति कर रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक जरूर लगाई, लेकिन उनकी टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक करार दिया। कोर्ट ने कहा,“एक सच्चा भारतीय ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकता।” यह टिप्पणी दिसंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल द्वारा सेना पर दिए गए बयान को लेकर थी।

भाजपा ने साधा निशाना

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने उन्हें ‘चीन गुरु’ कहते हुए लिखा:“राष्ट्रीय सुरक्षा पर गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने फिर फटकार लगाई। राहुल गांधी चीन के लिए ज्यादा चिंतित हैं।”  शहजाद पूनावाला ने कहा:“सेना का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गया है। राहुल गांधी को सेना से नफरत है।” प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी रिमोट कंट्रोल से संचालित हो रहे हैं।

किरण रिजिजू का बयान

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी राहुल पर निशाना साधते हुए कहा:“चीन ने भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है — इस तरह का बयान बेबुनियाद और खतरनाक है।”उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि चीन भारत की सीमा में घुसपैठ नहीं कर पाया है।

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि चीन ने भारत की ज़मीन पर कब्जा कर लिया है और सरकार इस पर चुप है। इस बयान को लेकर भाजपा और रक्षा विशेषज्ञों ने उन्हें लगातार घेरा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles