Friday, March 27, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, पीएम मोदी ने फोन कर जताया शोक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह 67 वर्ष के थे। शुक्रवार तड़के वह अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

CISF के सेवानिवृत्त अधिकारी थे श्रीनिवासन

वी श्रीनिवासन पोंनानी के वेंगली थरवाड़ के निवासी थे। उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर सेवाएं दी थीं और सेवानिवृत्त होने के बाद भी सामाजिक रूप से सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1991 में पी टी उषा से विवाह किया था।

पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

श्रीनिवासन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारियों और कई पूर्व खिलाड़ियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े:- रिकॉर्ड ऊंचाई से 44 हजार रुपये टूटी चांदी, आखिर क्यों आया कीमतों में इतना बड़ा झटका?

पीएम मोदी ने इस दुखद घटना पर पी टी उषा को फोन कर संवेदना व्यक्त की और परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

उषा के करियर में रहे मजबूत सहारा

पूर्व केंद्रीय कर्मचारी रहे श्रीनिवासन, पी टी उषा के खेल और राजनीतिक जीवन में हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उन्हें उषा के शानदार करियर के पीछे एक मजबूत संबल और प्रेरणा स्रोत माना जाता था। दंपति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है। घटना के समय पी टी उषा दिल्ली में संसद सत्र में भाग लेने के लिए मौजूद थीं और घर पर नहीं थीं।

भारतीय एथलेटिक्स की ‘गोल्डन गर्ल’ हैं पी टी उषा

पी टी उषा को भारतीय एथलेटिक्स की महानतम धावकों में गिना जाता है। उन्हें ‘पय्योली एक्सप्रेस’ और ‘गोल्डन गर्ल’ के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वह 400 मीटर बाधा दौड़ में केवल 1/100 सेकंड से कांस्य पदक से चूक गई थीं, जो भारतीय खेल इतिहास का सबसे भावुक क्षण माना जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles