अगला चुनाव BJP में अंदरूनी टकराव के बीच? अखिलेश यादव ने साधा सत्ता पक्ष पर निशाना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की नाराज़गी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की हार की निराशा अब सड़क से लेकर सदन तक स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, “अब देखना होगा कि कौन किसको अवमानना का नोटिस देगा।”

अखिलेश ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि पहले भाजपा के ही विधायक ने अपने ही मंत्री के साथ सड़क पर अभद्रता की, अब फिर एक अन्य भाजपा विधायक के व्यवहार के कारण सभापति नाराज़ हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अगला चुनाव भाजपा के भीतर ही आपस में लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब बुलडोजर की जगह ब्रम्होस भेजेंगे क्या?”

सड़क जाम और स्मार्ट सिटी दावे पर सवाल

अखिलेश यादव ने लखनऊ-канपुर सड़क जाम और स्मार्ट सिटी के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचने का दावा खोखला है। गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम इस दावे को चुनौती देता है। उन्होंने नोएडा में हुई कार दुर्घटना को उदाहरण के तौर पर पेश करते हुए भाजपा के ‘गड्ढा मुक्त’ और ‘स्वच्छता अभियान’ के दावों की आलोचना की।

कानपुर में माफिया और भ्रष्टाचार के आरोप

अखिलेश ने कानपुर में कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में नए माफिया तैयार किए हैं। उन्होंने एनकाउंटर माफिया, कफ सिरप माफिया, नीट माफिया और स्कैम माफिया जैसे नए और आधुनिक माफियाओं के उदय का आरोप लगाया। अखिलेश ने बताया कि कानपुर में गरीब ब्राह्मण मां-बेटी की झोपड़ी जलाने जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि निवेश न आने का कारण भी यही भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की कमजोरी है।

यह भी पढ़े:- नसीमुद्दीन सिद्दीकी की सपा में संभावित एंट्री, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव

अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कमजोर होने पर कम्युनल रास्ता अपनाती है और फर्जी एनकाउंटर बढ़ रहे हैं। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि न्याय देने का काम न्यायालय का है, पुलिस का नहीं।

फार्म-7 विवाद पर सपा की कार्रवाई

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजकर बस्ती, प्रतापगढ़ और कुशीनगर में फार्म-7 जमा करने वालों और मिथ्या तथ्यों पर आवेदन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जमा फार्म-7 को तुरंत निरस्त करने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles