मोकामा: अनंत सिंह के आवास पर 2 लाख रसगुल्ले तैयार, नतीजों से पहले जश्न की धूम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही जेडीयू प्रत्याशी और बाहुबली नेता अनंत सिंह के यहां जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर टेंट, भोज और मिठाई का विशाल इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 लाख रसगुल्ले तैयार करवा लिए गए हैं, जबकि लगभग 20 हजार लोगों के भोज की व्यवस्था की गई है।

सरकारी आवास पर लगी टेंट सिटी, पहुंचने लगे समर्थक

बुधवार शाम से ही अनंत सिंह के सरकारी आवास पर टेंट लगाने का काम शुरू हो गया। इन्हीं टेंटों में मोकामा और आसपास के इलाकों से आने वाले समर्थकों को ठहराया जाएगा। गुरुवार को मिठाई बनाने वाले कारीगरों की टीम आवास पहुंची, जहां करीब 200 क्विंटल दूध और डेढ़ क्विंटल खोवा से मिठाई तैयार की जा रही है।

यह भी पढ़े:- दिल्ली कार धमाका: साजिश में शामिल थीं कितनी कार, कितने आतंकी अब भी जिंदा? आठ

एक सूत्र ने बताया कि सिर्फ रसगुल्ला ही नहीं, बल्कि अन्य मिठाइयाँ भी बड़ी मात्रा में तैयार की जा रही हैं, ताकि जश्न के मौके पर सभी समर्थकों को खिलाया जा सके।

मेन्यू में पूड़ी-सब्जी से लेकर पुलाव तक

अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए 20 हजार लोगों के भोज का इंतजाम किया है। भोज के मेन्यू में पूड़ी, आलू-मटर और गोभी की सब्जी, बैंगन बड़ी, पुलाव और दाल शामिल हैं।
अनंत सिंह के करीबियों का कहना है कि वे अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और मतगणना के दिन बड़ी संख्या में समर्थक पटना पहुंचेंगे।

मोकामा सीट पर कड़ा मुकाबला

मोकामा विधानसभा सीट पर पहले चरण में 64.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां से जेडीयू के अनंत सिंह का मुकाबला आरजेडी उम्मीदवार वीणा सिंह (बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) से है। इसके अलावा जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी भी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम शुक्रवार सुबह 8 बजे से घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles