मायावती के भतीजे आकाश आनंद के घर गूंजी किलकारी, बसपा सुप्रीमो ने दी खुशखबरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के परिवार से एक शुभ समाचार सामने आया है। बसपा के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद के घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद मायावती ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

मायावती के इस ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवारजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने आकाश आनंद और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को पुत्री के रूप में परिवार में नई सदस्य की प्राप्ति हुई है, जिससे सभी बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आकाश आनंद ने अपनी बेटी को बहुजन समाज के मिशन के प्रति समर्पित करने की इच्छा जताई है, जो उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। मायावती ने जानकारी दी कि मां और नवजात बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बांग्लादेश में हिंसा पर मायावती ने जताई चिंता

इस बीच मायावती ने एक अन्य पोस्ट में पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वहां हिंदू अल्पसंख्यकों के जान-माल और धर्म पर हो रहे हमले चिंताजनक हैं। हाल ही में एक दलित युवक की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भारत समेत अन्य स्थानों पर लोगों में गहरा आक्रोश है।

यह भी पढ़े:- VIDEO: क्रिसमस पर चर्च पहुंचे PM मोदी, यीशु मसीह की प्रतिमा के समक्ष की प्रार्थना

मायावती ने केंद्र सरकार से अपेक्षा जताई कि वह इस मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक सक्रिय भूमिका निभाए, क्योंकि यही समय की मांग है।

दलितों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि भारत में भी दलितों और आदिवासियों पर जातिवादी हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं लंबे समय से जारी हैं और उनके संरक्षण के लिए बने कानूनों को कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में बांग्लादेश में इसी तरह की घटनाएं और भी अधिक दुखद हैं।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में बांग्लादेश में जिस तरह से भारत विरोधी और हिंदू विरोधी घटनाएं सामने आई हैं, उन्हें देखते हुए केंद्र सरकार को लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, जिसमें जनता का समर्थन सरकार के साथ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles