हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है; 2027 चुनाव की तैयारी में जुटीं मायावती, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: बीएसपी चीफ  Mayawati ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन को पूरी ताकत से मैदान में उतरने का संदेश दिया है। रविवार को लखनऊ में आयोजित Bahujan Samaj Party की बड़ी समीक्षा बैठक में मायावती ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बसपा सुप्रीमो ने साफ कहा कि चुनावी तैयारियों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है’

मायावती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को 2007 की तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने नारा दिया कि “हाथी पर बटन दबाना है, सत्ता में वापस आना है” और इसे मिशन मोड में पूरा करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जाए तथा सभी वर्गों के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही चुनावी गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने की भी बात कही।

विरोधियों के प्रचार का जवाब देने के निर्देश

बसपा प्रमुख ने कहा कि विपक्षी दलों की राजनीतिक चालों और भ्रामक प्रचार का मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों में आम जनता परेशान है और सरकारों की नीतियां बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही हैं।

मायावती ने कहा कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता से किए गए वादे भुला दिए जाते हैं। इससे लोगों में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।

बसपा सरकार के कामों का किया जिक्र

उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था मजबूत रही और सभी वर्गों को सम्मान देने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति पर चलती रही है।

यह भी पढ़े: ऑटो चलाते दिखे ओपी राजभर, अखिलेश यादव पर बोला हमला; बोले- 2017 की तरह 2027 में साइकिल को कचरेंगे

मायावती ने कहा कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट देगी जिनकी छवि साफ हो और जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ हो। उन्होंने हाल में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे सीख लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

जनता से बसपा पर भरोसा करने की अपील

बसपा सुप्रीमो ने जनता से अपील की कि वे “बांटने वाली राजनीति” और राजनीतिक छलावे से बचें तथा 2007 की तरह एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles