लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर मिलेगा फ्लैट और दुकान; हो जाएं तैयार, जानें LDA का री-डेवलपमेंट प्लान

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी Lucknow में प्राइम लोकेशन पर दुकान या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। Lucknow Development Authority (एलडीए) अयोध्या रोड स्थित करीब 40 साल पुराने कैलाशकुंज व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का बड़े स्तर पर री-डेवलपमेंट करने जा रहा है। पुराने और जर्जर भवन को तोड़कर यहां आधुनिक सुविधाओं से लैस 13 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी।

13 मंजिला आधुनिक कॉम्पलेक्स बनेगा

एलडीए उपाध्यक्ष Prathamesh Kumar ने अधिकारियों के साथ बैठक कर री-डेवलपमेंट प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स करीब 6046 वर्गमीटर क्षेत्र में बना हुआ है। यहां लगभग 280 दुकानें हैं। हाल ही में कराए गए सर्वे में पाया गया कि भवन काफी जर्जर हो चुका है और कई दुकानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। साथ ही कॉमन एरिया और पार्किंग में अतिक्रमण भी मिला है।

नीचे दुकानें, ऊपर प्रीमियम फ्लैट्स

एलडीए अब इस कॉम्पलेक्स को खुद विकसित करेगा। पहले इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की योजना थी, लेकिन अब प्राधिकरण स्वयं इस परियोजना को पूरा करेगा।

यह भी पढ़े: यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव के नए फॉर्मूले से कांग्रेस की बढ़ी टेंशन

करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई बिल्डिंग की ऊंचाई लगभग 45 मीटर होगी। इसके ग्राउंड, फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर दुकानें और ऑफिस स्पेस विकसित किए जाएंगे, जबकि ऊपर के फ्लोर पर 3 बीएचके प्रीमियम फ्लैट बनाए जाएंगे।

पुराने आवंटियों को मिलेगा ज्यादा स्पेस

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पुराने आवंटियों से सहमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई बिल्डिंग बनने पर पुराने दुकानदारों को पहले से अधिक जगह दी जाएगी।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी दुकानदार के पास अभी 100 वर्गफुट की दुकान है, तो नई बिल्डिंग में उसे 125 वर्गफुट का स्पेस दिया जाएगा।

अलीगंज और गोमती नगर में भी योजना

एलडीए सिर्फ कैलाशकुंज तक सीमित नहीं है। Aliganj के सेक्टर-जी स्थित पुराने व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के री-डेवलपमेंट की भी तैयारी चल रही है।

करीब 11 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बने इस कॉम्पलेक्स में वर्तमान में लगभग 100 दुकानें हैं। प्रस्ताव के अनुसार यहां 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसमें करीब 250 दुकानें और 72 प्रीमियम 3 बीएचके फ्लैट तैयार किए जाएंगे।

इसके अलावा Gomti Nagar स्थित उजाला कॉम्पलेक्स के री-डेवलपमेंट की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles