Tuesday, July 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी को मिला नया एक्सप्रेसवे: लखनऊ से कानपुर सिर्फ 35-45 मिनट में, जानें टोल, स्पीड लिमिट और पूरी जानकारी

Lucknow-Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश को सोमवार को एक और आधुनिक एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6) का उद्घाटन सोमवार शाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके बाद मंगलवार सुबह 8 बजे से यह एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद लखनऊ और कानपुर के बीच करीब 2.5 से 3 घंटे का सफर घटकर सिर्फ 35 से 45 मिनट रह जाएगा।

कितनी होगी स्पीड लिमिट?

एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी गई है। कार, जीप और एसयूवी: 120 किमी/घंटा जबकि बस और भारी वाहन: 80 किमी/घंटा है |

हाईवे से महंगा होगा सफर

नए एक्सप्रेसवे पर सफर पुराने नेशनल हाईवे-25 की तुलना में महंगा होगा। एक्सप्रेसवे खुलने के साथ ही टोल वसूली भी शुरू हो जाएगी।

टोल टैक्स (सिंगल ट्रिप / 24 घंटे में वापसी)

वाहन सिंगल ट्रिप 24 घंटे में वापसी
कार / जीप / SUV ₹275 ₹415
हल्के कमर्शियल वाहन ₹445 ₹670
बस / ट्रक ₹935 ₹1,405
भारी वाहन ₹1,020 ₹1,530

प्रतिबंधित वाहन

इस एक्सप्रेसवे बाइक, स्कूटी, ऑटो और अन्य थ्री-व्हीलर सहित अन्य वाहनों ले प्रवेश वर्जित रहेगा |

कहां से मिलेगा प्रवेश?

एक्सप्रेसवे पर कुल 6 इंटरचेंज बनाए गए हैं।

लखनऊ

  • दरोगाखेड़ा (मुख्य टोल)
  • बनी
  • हरौनी

उन्नाव

  • अजगैन
  • अमरसास

कानपुर

  • आजाद चौक (मुख्य टोल व इंटरचेंज)

यूपी का पहला बैरियर-फ्री AI टोल सिस्टम

इस एक्सप्रेसवे पर प्रदेश का पहला Barrier-Free Toll Plaza बनाया गया है। इसमें ANPR (Automatic Number Plate Recognition) कैमरे वाहन का नंबर पढ़ेंगे। RFID रीडर Fastag को स्कैन करेगा। बिना रुके टोल अपने आप कट जाएगा।

Fastag नहीं होने पर क्या होगा?

यदि वाहन पर Fastag नहीं होगा तो भी वाहन को रोका नहीं जाएगा। इसके बाद वाहन की RC के आधार पर मालिक की जानकारी निकाली जाएगी। SMS और नोटिस भेजा जाएगा। दोगुना टोल के साथ ₹500 से ₹1000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है। 15 दिन में भुगतान नहीं करने पर ई-चालान जारी होगा। इसके बाद भी भुगतान न होने पर RC निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।

पास की भी सुविधा

बार-बार यात्रा करने वालों के लिए विशेष पास उपलब्ध होंगे। 50 सिंगल ट्रिप पास: ₹9,220 प्रति ट्रिप लागत लगभग ₹185 वार्षिक पास: ₹3,075 एवं 100 राउंड ट्रिप (200 टोल क्रॉसिंग) की सुविधा सहित प्रति ट्रिप प्रभावी शुल्क लगभग ₹15 देय होगा |

एक्सप्रेसवे की प्रमुख खासियतें

लखनऊ से कानपुर का सफर केवल 35-45 मिनट साथ ही अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा इसके अलवा यह यूपी का पहला AI आधारित बैरियर-फ्री टोल सिस्टम होगा जहा कुल कुल 6 इंटरचेंज और केवल चारपहिया और भारी वाहनों को अनुमति होगी जहा बिना रुके ऑटोमैटिक टोल कटौती

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles