यूपी: लखनऊ में बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या, बहन को भी मारी गोली; फिर पति ने किया सुसाइड

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गोमतीनगर इलाके में एक बैंक अधिकारी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला के पति ने पहले उसे बैंक के बाहर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने घर पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन को भी गोली मार दी। बाद में आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बैंक के बाहर पत्नी को बुलाकर मारी गोली

मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह गोमतीनगर के मिठाईवाला चौराहा स्थित ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग इलाके में रहती थीं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर दिव्या के पति मानस ने उन्हें फोन कर बैंक से बाहर बुलाया। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर बैंक कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी से तलाक को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि दिव्या और मानस के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। दिव्या ने करीब एक साल पहले पति से तलाक लेने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। पुलिस अब इस विवाद को भी घटना की संभावित वजहों में शामिल कर जांच कर रही है।

बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली

पुलिस के मुताबिक, पत्नी की हत्या के बाद मानस हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने किराए के घर पहुंचा। यहां उसकी बहन भी रहती थी। आरोप है कि मानस ने अपनी बहन शीबा बाजपेयी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से कुछ देर पहले मानस काफी घबराया हुआ और पसीने से तर नजर आ रहा था। वह घर के अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। कुछ समय बाद अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

दुकानदार ने बताई घटना से पहले की स्थिति

पास की फास्ट फूड दुकान चलाने वाले लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस वहां पहुंचे थे। वह काफी पसीने से भीगे हुए थे। इसके बाद वह कमरे के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

बताया जा रहा है कि मानस के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस अब परिवार से जुड़े लोगों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

व्हाट्सऐप स्टेटस की भी जांच

घटना के बाद आरोपी के कथित व्हाट्सऐप स्टेटस की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या से पहले एक स्टेटस लगाया था, जिसमें पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया गया था और अपनी पत्नी, बहन तथा खुद को नुकसान पहुंचाने की बात लिखी गई थी।

स्टेटस में आरोपी ने अपनी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव का भी जिक्र किया था। हालांकि, इस स्टेटस की प्रामाणिकता और उसमें लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किस तरह का विवाद चल रहा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles