कर्ज लेकर मंगाई गई एयर एंबुलेंस बनी मौत का सफर, झारखंड हादसे में मरीज समेत 7 की दर्दनाक मौत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- झारखंड में सोमवार देर शाम रांची से दिल्ली जा रही रेड बर्ड एविएशन की एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। हेलिकॉप्टर में मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, दो पायलट और डॉक्टर समेत सात लोग सवार थे। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

संजय कुमार, जो पलामू के बकोरिया में ढाबा चलाते थे, चार दिन पहले अपने ढाबे में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। रांची के देवकमल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया।

परिवार ने मरीज की जान बचाने के लिए कर्ज लेकर और दोस्तों-रिश्तेदारों की मदद से करीब 8 लाख रुपये का इंतजाम कर एयर एंबुलेंस बुक किया था। हेलिकॉप्टर ने रांची से दिल्ली के लिए 7:10 बजे उड़ान भरी, लेकिन 7:34 बजे उसका संपर्क एटीसी से टूट गया। क्रैश स्थल सिमरिया की कसारी पंचायत में करमटांड़ जंगल में पाया गया।

यह भी पढ़े:- अंडमान में पवन हंस हेलिकॉप्टर समुद्र में गिरा, सवार थे 7 लोग; क्या है अपडेट

संजय के दो बेटे शिवम (13) और शुभम (17) अब माता-पिता के साये से महरूम हो गए हैं। संजय परिवार पहले भी संकट में था; वर्ष 2004 में नक्सलियों ने उनके पिता की हत्या कर दी थी।

चतरा प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर रेस्क्यू और शवों को सुरक्षित निकाला। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। एयर एंबुलेंस क्रैश ने पूरे इलाके में मातम और परिवार में गहरा सदमा बिखेर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles