न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला जमकर बोल रहा है। लीड्स और एजबेस्टन टेस्ट में दमदार शतक लगाकर उन्होंने न केवल भारत को बढ़त दिलाई, बल्कि खुद को कप्तानी के नए सितारे के रूप में स्थापित किया है।
अब जब तीसरा और निर्णायक मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा, तो शुभमन गिल के पास 7 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। इनमें से एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही कप्तान हासिल कर पाया है। आइए डालते हैं एक नजर उन रिकॉर्ड्स पर जिन पर सबकी नजरें टिकी होंगी:
भारतीय कप्तान द्वारा एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
- अभी तक गिल 2 टेस्ट में 585 रन बना चुके हैं।
- सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 148 रन और चाहिए (732 रन, 1978-79 बनाम वेस्टइंडीज)।
- इस सूची में विराट कोहली भी शामिल हैं, जिन्होंने 655, 610 और 593 रन की सीरीज खेली थी।
इंग्लैंड में भारत के लिए टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन
- इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ (2002, 602 रन) के नाम है।
- गिल को सिर्फ 18 रन की जरूरत है यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए।
IND vs ENG टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
- ग्राहम गूच (752 रन, 1990) इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
- गिल अगर लॉर्ड्स टेस्ट में 168 रन बना लेते हैं, तो वह इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकते हैं।
- भारत की ओर से इस सीरीज में अभी तक यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड (712 रन, 2024) टॉप पर है, जिसे गिल को पार करने के लिए 128 रन चाहिए।
भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन
- सुनील गावस्कर ने 1971 में 774 रन बनाए थे।
- गिल अब तक 585 रन बना चुके हैं, उन्हें इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 190 रन और बनाने होंगे।
कप्तान के तौर पर पहले तीन टेस्ट में तीन शतक
- शुभमन गिल पहले ही दो टेस्ट में तीन शतक लगा चुके हैं (147, 269, 161 रन)।
- अगर वह लॉर्ड्स टेस्ट में भी शतक जड़ते हैं, तो वह ऐसा करने वाले भारत के पहले कप्तान बन जाएंगे।
- अब तक सिर्फ इंग्लैंड के एलिस्टर कुक ने ऐसा कर दिखाया है। उनके नाम कप्तान के तौर पर लगातार पहले 5 टेस्ट में शतक का रिकॉर्ड है।
इंग्लैंड में दो या उससे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान
- अब तक केवल कपिल देव और विराट कोहली ही इंग्लैंड में एक से ज्यादा टेस्ट मैच जीत पाए हैं।
- अगर भारत लॉर्ड्स में जीत हासिल करता है, तो गिल इस खास क्लब में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे।
लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान
- अब तक कपिल देव (1986), एमएस धोनी (2014), और विराट कोहली (2021) ही लॉर्ड्स में टेस्ट जीत पाए हैं।
- गिल यदि यह मैच जीतते हैं, तो वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले चौथे भारतीय कप्तान बनेंगे।
- साथ ही वह कपिल देव के बाद इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट जीतने वाले दूसरे कप्तान बन सकते हैं।



