आज का राशिफल 10 जुलाई 2025: जानें सभी 12 राशियों का हाल, कन्या राशि में गृहकलह के योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ

आज का राशिफल 10 जुलाई 2025:- ग्रह स्थिति- वर्तमान में शुक्र वृषभ राशि में विराजमान हैं। सूर्य और गुरु मिथुन राशि में हैं। बुध कर्क राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा धनु राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। इन सभी ग्रहों की चाल का असर आज सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

धार्मिक यात्रा के योग, भाग्य से कार्य बनेंगे। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय तीनों में सुधार दिखेगा।
उपाय: माता काली को प्रणाम करें।

वृषभ राशि (Taurus)

परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय अच्छा, प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा।
उपाय: माता काली की पूजा करें।

मिथुन राशि (Gemini)

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, नौकरी में सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में दिन बेहद अच्छा रहेगा।
उपाय: पीले वस्त्र या पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। विरोधियों से सावधान रहें लेकिन उन पर विजय भी मिलेगी। गुण-ज्ञान में वृद्धि होगी, प्रेम-संतान का साथ मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि (Leo)

विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय, पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है। व्यवसाय अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

गृहकलह के संकेत, घरेलू वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। भूमि, भवन या वाहन की खरीददारी के योग हैं।
स्वास्थ्य और व्यापार में सुधार, प्रेम-संतान से सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

तुला राशि (Libra)

व्यापार में मजबूती, अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान से सुख प्राप्त होगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

धन लाभ के प्रबल योग, पारिवारिक सुख की प्राप्ति। व्यवसाय अच्छा चलेगा, प्रेम-संतान का साथ मिलेगा।
उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आवश्यक वस्तुएं समय पर प्राप्त होंगी। ऊर्जा से भरपूर दिन, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यवसाय में दिन शुभ है।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मानसिक तनाव और बेचैनी बनी रह सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक-ठाक रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने रुके पैसे भी मिल सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति, प्रेम-संतान और व्यापार अनुकूल।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि (Pisces)

सरकारी लाभ और कोर्ट मामलों में जीत के संकेत। पिता का सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में सफलता तय है।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles