“अभी वो बच्चा है, चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे” – तेजस्वी पर भड़के बड़े भाई तेजप्रताप यादव

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव परिवार की राजनीतिक जंग और तेज़ हो गई है। राजद से निष्कासित और अब जनशक्ति जनता दल (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला है।

मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा,“अभी वो बच्चा है। चुनाव के बाद उसे झुनझुना पकड़ाएंगे। वो हमारे क्षेत्र में गए तो हम भी उनके क्षेत्र में चले गए, फिर जाएंगे राघोपुर।”

“हरा झंडा वाला राजद फर्जी है” — तेजप्रताप यादव का दावा

सोमवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर चकसिकंदर कल्याणपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि“हरा झंडा वाला राजद पार्टी फर्जी है। असली लालू जी की पार्टी यही है। हरा वाला जयचंद के चक्कर में है।”

यह भी पढ़े:- “हर महिला के खाते में 14 जनवरी को आएंगे 30 हजार रुपये” – प्रचार थमने से पहले तेजस्वी 

उन्होंने आगे कहा कि असली अर्जुन राघोपुर से जजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार हैं। तेजप्रताप ने अपने भाषण में कहा कि जब राघोपुर में बाढ़ आई थी, तब वे खुद मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वहां के विधायक यानी तेजस्वी यादव नहीं आए। “मेरा दरवाजा हमेशा जनता के लिए खुला है, लेकिन जो अलग हो गए हैं, उनके पास मिलने के लिए आठ-आठ घंटे इंतजार करना पड़ता है।”

राहुल गांधी और तेजस्वी दोनों पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा,“राहुल जी बिहार में सिर्फ फटफटी चलाने, जलेबी बनाने और मछली मारने आते हैं। रोजगार और पलायन की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं।” तेजस्वी यादव के “हर घर एक नौकरी” वाले वादे पर भी उन्होंने तंज कसा — “सरकार बने तब न दावा करना चाहिए, पहले जनता को भरोसा दिलाओ।”

“पार्टी नहीं, जनता मालिक है” — तेजप्रताप का सोशल मीडिया पोस्ट

तेजस्वी यादव के महुआ दौरे के बाद तेजप्रताप यादव ने एक्स (Twitter) पर लिखा:“हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है।  महुआ मेरी राजनीतिक कर्मभूमि है और जनता ही हमारी असली ताकत है।”

उन्होंने लिखा कि महुआ की जनता उन्हें भारी मतों से जिताकर विकास की राह पर आगे बढ़ाएगी। “विजयी महुआ, विकसित महुआ!” — तेजप्रताप ने अपने पोस्ट में कहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles