Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, खरीदारी करने वालों के लिए राहत

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़: सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के मुकाबले आज दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आए हैं, जिससे निवेशकों और आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,896 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं चांदी के दाम में भी 6,138 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोने का ताजा भाव

5 जून को 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे एक दिन पहले गुरुवार शाम इसका भाव 1,56,086 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस प्रकार एक दिन में सोने की कीमत में करीब 1,900 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

विभिन्न कैरेट के सोने की कीमत

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव इस प्रकार रहे—

  • 23 कैरेट सोना: 1,53,573 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,41,238 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 1,15,643 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: 90,201 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। एक किलोग्राम चांदी का भाव घटकर 2,54,950 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव 2,61,088 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी 24 घंटे से भी कम समय में चांदी करीब 6,138 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले पांच कारोबारी दिनों में यह पहला मौका है जब चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे आई है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह

बाजार जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, अंतरराष्ट्रीय मांग और निवेशकों की बदलती रणनीतियों के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और आयात लागत में वृद्धि का असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव सीधे घरेलू कीमतों को प्रभावित करते हैं।

पीएम सोना और चांदी ना खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों लोगों से एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है। पीएम की अपील के बाद सोने की इंपोर्ट ड्यूटी को केंद्र सरकार ने 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

आईबीजेए द्वारा जारी किए गए ये भाव बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के होते हैं। आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को इन अतिरिक्त शुल्कों का भुगतान अलग से करना पड़ता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles