उत्तर भारत में भूकंप के झटके: लद्दाख और दिल्ली में महसूस, रिक्टर स्केल पर तीव्रता दर्ज

लद्दाख में भूकंप के झटके: सोमवार को लद्दाख के लेह क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप मच गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.7 रिक्टर स्केल पर मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 171 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के झटके कश्मीर में भी महसूस किए गए और एजेंसियों के अनुसार इसका असर ताजिकिस्तान तक देखा गया। भूकंप सुबह 11:51 बजे आया। राहत की खबर यह है कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

दिल्ली और आसपास:
दिल्ली में भी सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 रही। NCS के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली में था। राजधानी में सुबह 8:44 बजे यह भूकंप दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े:- लेस्बियन पत्नी ने महिला प्रेमी के साथ मिलकर कराई किसान पति की हत्या

इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत में भी हल्के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।

विशेष जानकारी:

  • लद्दाख भूकंप की तीव्रता: 5.7
  • दिल्ली भूकंप की तीव्रता: 2.8
  • भूकंप का समय: लद्दाख – 11:51, दिल्ली – 8:44
  • भूकंप का केंद्र: लद्दाख – 171 किमी नीचे, दिल्ली – उत्तरी दिल्ली
  • नुकसान: कोई जनहानि नहीं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles