Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली कार धमाका सुसाइड अटैक नहीं, घबराहट में हुआ विस्फोट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लाल किले के पास सोमवार शाम हुए दिल्ली कार धमाके को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसियों के शुरुआती निष्कर्षों के मुताबिक यह सुसाइड अटैक (Suicide Blast) नहीं था, बल्कि संदिग्ध ने घबराहट में जल्दबाजी में विस्फोट ट्रिगर किया।
एएनआई सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध ने आत्मघाती हमलों के सामान्य पैटर्न का पालन नहीं किया और बम पूरी तरह विकसित भी नहीं हुआ था।

समय से पहले फट गया बम

एजेंसी सूत्रों ने बताया कि बम समय से पहले ही फट गया, विस्फोट से कोई गड्ढा नहीं बना, और कोई छर्रे या आईईडी के भारी टुकड़े नहीं मिले। धमाके के वक्त कार चल रही थी और आईईडी की क्षमता सीमित थी। यही कारण रहा कि धमाका अपेक्षाकृत कम प्रभावी रहा।

जांच अब NIA को सौंपी गई

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस से केस लेकर इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दिया। NIA को घटना की गहन जांच कर रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े:- गुड न्यूज: इस बार ओटीएस में मूल बकाए में भी राहत, इस तारीख

गृह मंत्री ने फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) को भी मौके से जुटाए गए साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने को कहा। साथ ही अपराधियों की तलाश तेज करने के आदेश दिए गए।

उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, कई जगह छापेमारी

धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ सहित कई शहरों में ATS, STF और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।  इस हमले में 12 लोगों की मौत और कई के घायल होने की पुष्टि हुई है।

लखनऊ में डॉ. शाहीन के घर छापा

दिल्ली धमाके के सिलसिले में गिरफ्तार की गई डॉ. शाहीन शाहिद के लखनऊ स्थित मुत्तकीपुर आवास पर मंगलवार को ATS, लखनऊ पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार, टीम ने शाहीन की पृष्ठभूमि और संपर्कों से जुड़ी जानकारी जुटाई साथ ही परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की कथित संलिप्तता के बारे में सुनकर हैरान है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles