देहरादून म्यूजिक फेस्ट में जमकर चले लात-घूंसे, झगड़े का वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी देहरादून में रविवार रात आयोजित म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान माहौल तब बिगड़ गया जब शो के बीच दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे।
रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे कार्यक्रम में अचानक मारपीट शुरू हो गई, जिससे दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई।

बाउंसरों और पीआरडी जवानों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बीच शो में हुई मारपीट

सूत्रों के मुताबिक, संगीत के तेज शोर के बीच दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। मामला बढ़ा तो लात-घूंसे चलने लगे और कई लोग बीच-बचाव में घायल हो गए। कुछ युवतियां भी खींचतान की चपेट में आ गईं। दूसरा झगड़ा — महाराणा प्रताप चौक पर युवक की पिटाई

आयोजन समाप्त होने के बाद जब भीड़ लौट रही थी, तब देर रात महाराणा प्रताप चौक पर एक और झगड़ा हो गया।बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की जमकर पिटाई की गई। रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़े:- ट्रंप टैरिफ से मिलेगी राहत! यूपी सरकार करने जा रही ये काम, 

बतादें कि घटना के वक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में मौजूद थीं, जिस कारण पुलिस बल का बड़ा हिस्सा वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात था। पुलिस ने आयोजन को सुरक्षा देने से पहले ही इंकार कर दिया था, फिर भी हजारों युवाओं की भीड़ जुटी। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहले भी विवादों में रहा है यह आयोजन

पिछले साल भी इसी म्यूजिक फेस्टिवल में मारपीट और लाठीचार्ज की नौबत आ गई थी। उस घटना में एक युवक का सिर फूट गया था और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा था। एक बार फिर से यह कार्यक्रम विवादों में घिर गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles