जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% तक बढ़ेगा !, जानें पूरी डिटेल…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) की खबर आई है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2026 से DA सिर्फ 2% बढ़ेगा, जिससे मौजूदा 58% DA करीब 60% हो जाएगा।

यह पिछले सात सालों में सबसे कम DA हाइक माना जा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे जनवरी 2025 में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी हुई थी। बढ़ती महंगाई के बावजूद कर्मचारियों में निराशा देखने को मिल रही है।

इस बार का DA हाइक क्यों खास है

यह पहली DA बढ़ोतरी होगी जो 7वीं वेतन आयोग के 10 साल के चक्र के बाहर लागू होगी। 7वें वेतन आयोग (7th CPC) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है। 8वां वेतन आयोग अभी प्रक्रिया में है और उसकी टर्म्स ऑफ रेफरेंस में स्पष्ट नहीं है कि नई वेतन संरचना कब लागू होगी।

यह भी पढ़े:- कर्नाटक में टीपू जयंती पर फिर गर्माया माहौल, कांग्रेस विधायक ने रख दी मांग ?

आयोग को रिपोर्ट देने में लगभग 18 महीने लगेंगे, और मंजूरी व लागू करने की प्रक्रिया में आमतौर पर 2 साल और लग जाते हैं। ऐसे में नया वेतन ढांचा संभवतः 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में कर्मचारियों को मिलेगा।

DA की गणना कैसे होती है

DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर होती है। जुलाई से अक्टूबर 2025 तक इंडेक्स 146.5 से बढ़कर 147.7 तक पहुंचा। इस ट्रेंड के अनुसार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन DA में बड़ा उछाल आने की संभावना कम है। नवंबर और दिसंबर के आंकड़े जोड़ने के बाद जनवरी 2026 का DA लगभग 60% रहने का अनुमान है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 50,000 रुपए है, तो 58% DA पर 29,000 रुपए मिलते थे | 60% DA पर यह 30,000 रुपए हो जाएगा, यानी सिर्फ 1,000 रुपए की मासिक बढ़ोतरी।

आगे का असर

आने वाले चार DA हाइक—जनवरी 2026, जुलाई 2026, जनवरी 2027 और जुलाई 2027—बहुत महत्वपूर्ण होंगे। यह नए बेसिक वेतन में शामिल होंगे जब 8वें वेतन आयोग लागू होगा। इसलिए, भले ही जनवरी 2026 का DA हाइक छोटा है, इसका असर भविष्य की वेतन संरचना पर काफी बड़ा होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles