पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा: असदुद्दीन ओवैसी के पूर्वज हिन्दू, ब्राह्मण कुल में जन्म

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- यूपी के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ओवैसी के पूर्वज हिन्दू थे और उनका जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ।

पूर्व सांसद शहर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने वंदे मातरम के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उनका कहना था कि वंदे मातरम पर विवाद केवल कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है, और इस गाने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम को आधार बनाकर स्वतंत्रता संग्राम लड़ा गया। इस लड़ाई में बड़ी संख्या में मुस्लिम भी शामिल थे। अंग्रेजों ने भारत और पाकिस्तान को मज़हब के नाम पर बांटा।”

यह भी पढ़े:- भगवान से मन्नत मांगने का सही तरीका क्या है? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा

साथ ही उन्होंने कल्कि धाम पर भी अपने विचार साझा किए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कल्कि धाम बहुत सुंदर बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था और आचार्य प्रमोद कृष्णम कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है कि कलयुग के अंत में कल्कि भगवान का अवतार होगा।

यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि लाइव हिन्दुस्तान ने किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles