मुरादाबाद एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक,विमान का इंजन फेल; निकलने लगा धुआं

UPNews: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान में टेक-ऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

टेक-ऑफ से पहले इंजन में आई खराबी

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सरकारी विमान से रवाना होने वाले थे। जैसे ही विमान रनवे पर टेक-ऑफ के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक उसका इंजन बंद हो गया। कुछ ही देर में विमान के बाहरी हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया।

स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए विमान को रोका और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हुईं अलर्ट

विमान से धुआं निकलता देख एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। सुरक्षा कर्मियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने डिप्टी सीएम को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला।

ब्रजेश पाठक को सुरक्षा घेरे में तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप जैसी स्थिति बन गई थी।

तकनीकी टीम कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही नागरिक उड्डयन विभाग की तकनीकी टीम और इंजीनियर मौके पर पहुंच गए। फिलहाल विमान के इंजन में आई खराबी और धुआं निकलने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: सड़क पर नमाज को लेकर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, बोले- ‘नापाक जगह पर इबादत नहीं’

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह तकनीकी खराबी का मामला लग रहा है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

संभल दौरे पर थे डिप्टी सीएम

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को संभल दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

उन्होंने भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए और छात्रों को स्कूल बैग व पठन सामग्री भी बांटी।

संभल दौरे के दौरान डिप्टी सीएम ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles