यूपी: लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़ :-उत्तर प्रदेश में 18 जिलों की जिला अदालतों को बम धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें मेरठ, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अमरोहा समेत अन्य जिलों की अदालतों को निशाना बनाया गया।

सूचना मिलते ही सघन सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया। अदालत परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया और बम निरोधक दस्तों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी मौके पर तैनात किया गया।

पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर रही है और मामले की जांच जारी है। यह धमकी दो दिन पहले भी अदालतों को दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा उपाय और भी कड़े कर दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि अदालत परिसरों में जनता और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी जिलों में अलर्ट जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles