Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रख सीएम पद चुराया: आरा में बोले पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोजपुर जिले के आरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा कि -“राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चुरा लिया। नामांकन वापसी से एक दिन पहले बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया।”

राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच झगड़ा अपने चरम पर है। “कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीएम पद पर राजद का नाम तय हो, लेकिन राजद ने जबरदस्ती कांग्रेस से समर्थन की घोषणा करवाई। अब स्थिति यह है कि ना घोषणा पत्र में कांग्रेस की सुनी गई और ना प्रचार में उनकी पूछ है। चुनाव के बाद ये एक-दूसरे का सिर फोड़ेंगे।”

मोदी ने कहा कि ये दल बिहार को जंगलराज में वापस ले जाने की साजिश कर रहे हैं। “इनकी ट्रेनिंग ही जंगलराज की रही है, इसलिए ये बिहार के उद्योगों को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते।”

एनडीए के कामों का ज़िक्र – “हर गरीब को पक्का घर, मुफ्त राशन और ऊसना चावल”

पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को मुश्किल दौर से बाहर निकाला है। “बिहार के लाखों परिवारों को पिछले पांच साल से लगातार मुफ्त अनाज मिल रहा है। पहले राशन में अरवा चावल मिलता था, अब आपकी पसंद का ऊसना चावल मिलता है। बिहार में 60 लाख गरीब परिवारों को पक्का घर मिला है, जिसमें भोजपुर के 1.15 लाख लाभार्थी शामिल हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर और कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा —“देश की सेना की इतनी बड़ी सफलता के बाद भी राजद-कांग्रेस को यह पसंद नहीं आया। धमाके पाकिस्तान में हो रहे थे और नींद कांग्रेस के शाही परिवार की उड़ गई थी।”

उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं और तुष्टिकरण की राजनीति से बिहार की पहचान मिटाने पर तुले हैं।

किसानों और मछुआरों के लिए नई योजनाओं का ऐलान

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली भेजने वाला राज्य बन चुका है।“एनडीए सरकार मछुआरा परिवारों के लिए नई योजना लेकर आई है, जिसके तहत उन्हें ₹9,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।”

यह भी पढ़े:- हिंसा की कोई भी घटना नहीं की जाएगी बर्दाश्त: मोकामा हत्याकांड पर बोले मुख्य

उन्होंने यह भी घोषणा की कि बिहार में फूड पार्किंग नेटवर्क का विस्तार, दुग्ध मिशन के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने, और पीएम किसान योजना में ₹3,000 अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार की युवा आबादी एनडीए के संकल्प का केंद्र है। “हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा, बिहार में ही काम करेगा और नाम करेगा। आने वाले वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।”

“विकसित बिहार ही विकसित भारत का आधार”

भोजपुरी में भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी बोले – “हम मां आरण्य देवी के चरण में प्रणाम करत बानी। विकसित बिहार, विकसित भारत का आधार है। आपके बच्चन के भविष्य, हमार जिम्मेदारी ह।” उन्होंने कहा कि बिहार को पूर्वी भारत का औद्योगिक, टेक्सटाइल और पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles