अयोध्या में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, सुरेश यादव ने किया उद्घाटन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या के प्रसिद्ध राजा दशरथ समाधि स्थल पर आज एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संस्थान अयोध्या धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इससे पहले सुरेश यादव ने समाधि स्थल स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थल पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र में भाईचारे और एकता को बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजकों और सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

पहले मुकाबले में अयोध्या और पूरा बाजार की टीमों के बीच रोमांचक मैच खेला गया। आयोजकों के अनुसार, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी संदीपदास जी महाराज और सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार मांझी ने सुरेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर अर्जुन, राम सिंह, सोमई निषाद, दुर्गेश मांझी, उत्तम मांझी, विनय मांझी, पंकज सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles